कंदवा। क्षेत्र के असना गांव स्थित सैयदराजा जमानिया मार्ग पर रविवार की शाम ट्रक के चपेट में आने से भाकियू के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शेषनारायण सिंह (55) की मौत हो गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ने के प्रयास में का काफी दूर तक पीछा किया,बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष असना निवासी शेषनारायण सिंह रविवार को सुढना स्थित अपने खेत की जुताई कराने के लिए गए थे। वह खेत की जुताई कराने के बाद शाम को अपने बाइक से घर लौट रहे थे। वह असना गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ रहे थे कि सैयदराजा की ओर से तेज गति आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर की आवाज सुनकर खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने धक्का मारकर भाग रहे ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया किंतु वह तेजी से जमानिया की तरफ निकल गया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।