कंदवा (ब्यूरो)। क्षेत्र के कुआं माइनर के पास एक रविवार को एक गर्भवती हिरनी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। जब तक ग्रामीणों की नजर उस तरफ़ पड़ती और वे लोग मौके पर पहुंच कर कुत्तों को भगाते को तब तक हिरनी की मौत हो गई। गौरतलब है कि इस समय नदी के तटवर्ती इलाकों मे खेतों में पानी भर जाने के कारण हिरन मैदानी इलाकों में चल आ रहे है। हिरनों को देख कुत्ते उनपर हमला बोल दे रहे हैं। पिछले 10 दिनों के अंदर कई हिरनों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। क्षेत्र के बरहनी गांव निवासी सुनील सिंह ,चिरई गांव निवासी मुन्ना राम मुड्डा गांव निवासी रविशंकर सिंह आदि लोगों की माने तो यदि समय रहते शासन प्रशासन नहीं चेता तो इस क्षेत्र से एक एक कर वन्य जीवों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।