फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नपं अध्यक्ष के उपचुनाव में 55.54 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच 55.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान फर्जी मतदान का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। इस पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, हंगामा कर रहे लोगों को डंडे पटककर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए मैदान में उतरीं पिछड़ा वर्ग की आठ महिला प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो गई। सुबह 8 बजे 18 बूथों पर मतदान शुरू हुआ।
ठंडी के कारण सुबह बूथों पर मतदाताओं की संख्या बेहद कम रही। 9 बजे तक मात्र 4.64 प्रतिशत वोट पड़े। हालांकि धूप निकलने पर भीड़ बढ़ने लगी। 11 बजे तक 10.54 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे तक 35.87 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। आखिरी दो घंटे में भीड़ छटने लगी थी। निर्धारित समय शाम 5 बजे तक कुल 55.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद मतपेटिकाओं को सील कर स्ट्रांग रूम भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें