जनपद में प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 53 उम्मीदवारों ने
कलेक्ट्रेट पहुंचकर चुनाव अधिकारी एसके शर्मा के समक्ष नामांकन किया।
इसे
लेकर कलेक्ट्रेट पर भारी गहमागहमी रही। सुरक्षा व भीड़ के मद्देनजर
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दो दिनों में नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक
क्षेत्र के 102 उम्मीदवारों ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया।
पंचायत
चुनाव के प्रथम चरण में जनपद के नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक में मतदान होना है।
इसके मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों के लिए दो दिनों में कुल
102 उम्मीदवारोें ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया।
पहले दिन 49 और
दूसरे दिन 53 ने नामाकंन किया। इसे लेकर कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े
बंदोबस्त किए गए थे। मंगलवार को उम्मीदवारों ने भारी जुलूस संग कलेक्ट्रेट
पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसमें नौगढ़ के सेक्टर नंबर एक से 12 और
दो से 8 लोगों ने नामाकंन किया। वहीं शहाबगंज के सेक्टर नंबर एक से 10, दो
से 10 और तीन से 13 लोगों ने मंगलवार को नामांकन किया।
सुरक्षा को देखते
हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था, जो
भीड़ पर नजर जमाए हुए थे।