केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही विकास कार्य
मुस्तफापुर में पीएम के लाइव का देखा सीधा प्रसारण
सचित्र- 57
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। सदर विकास खंड के मुस्तफापुर में हमारा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं को पीएम के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के साथ बूथ को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों विकास के कार्य रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से पीएम का भाषण सुना।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार जनता के हितों को देखते हुए विकास कार्य को अंजाम दे रही है। साथ देश की सुरक्षा व संप्रभुता को मजबूत करने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा योगदान है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सीधे संगठन के जमीन स्तर पर कार्य करने वाले बूथ अध्यक्षों संग कार्यकर्ता से रूबरू होकर बूथ के मजबूत करने का आह्वान किया है। साथ ही देश की तरक्की व विकास के बारे में आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सहयोग करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं आम गरीबों तक पहुंच रही है। इसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है कि नहीं। इसकी निगरानी के साथ गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में तत्परता दिखाएं। इस दौरान नरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण सिंह मंटू, रविकांत मौर्य, म़ृत्युंजय, हरेराम पांडेय, अक्षय कुमार निषाद, कन्हैया पांडेय, शैलेंद्र कुुमार रहे।