डीएम ने थानावार निगरानी टीम का किया गठन
संबंधित को शांति पूर्ण चुनाव कराने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना अभी भले ही जारी नहीं हुई हो, लेकिन चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने थानावार स्टैटिक निगरानी टीम का गठन कर सभी को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने निर्देश जारी किया है।
जनपद में चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। चुनाव की जिम्मेदारी डीएम ने अधिकारियों को सौंप दी है। इसमें चंदौली कोतवाली के लिए लो. नि. वि. निर्माण खंड के अवर अभियंता रमाशंकर राम, पल्टू राम और शिव कुमार उपाध्याय को जिम्मेदारी दी है। अलीनगर में प्रताप सिंह, असद खां, सुनील कुमार मौर्य, मुगलसराय (पीडीडीयू नगर) में सुचित सिंह, अखिलेश सिंह चौहान, हर्ष सिंह, सैयदराजा में जय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश सिंह, सुजीत विश्वकर्मा, सकलडीहा में विनोद कुमार, रविंद्रनारायण सिंह, कलामुद्दीन को दायित्व सौंपा गया है। कंदवा में अवर अभियंता संजय पांडेय, बृजेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव, चकिया में राम कुमार चौहान, महेंद्र कुमार व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता राजपत सिंह, शहाबंज में श्रीकांत तिवारी, सभाजीत सिंह, राजेश कुमार, बबुरी में शिव प्रकाश सिंह, मातवर सिंह, लल्लन सिंह, इलिया में सहायक विकास अधिकारी कृषि परशुराम प्रसाद, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता अवधेश चौहान, अखिलेश विश्वकर्मा, चकरघट्टा में परमात्मा सिंह, बागीश कुमार, विजय कुमार और नौगढ़ थाने में लो.नि.वि. प्रांतीय खंड के रमेश प्रसाद गुप्ता, शशिकांत यादव, लालबहादुर, बलुआ में प्रांतीय खंड के अवर अभियंता प्रवीण सोनकर, धर्मेंद्र जायसवाल, सुंदरम मिश्रा,, धीना में छोटे लाल सिंह, संजय यादव और सुदामा प्रसाद, धानापुर में सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार, अवर अभियंता रामधनी व सहायक विकास अधिकारी श्रीनसिवास का गठन किया गया है।
वनिस क्षेत्रवार उड़न दस्ता का हुआ गठन
अमर उजाल ा ब्यूरो
चंदौली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने विधानसभावार तीन-तीन उड़न दस्ता टीम का भी गठन किया है। सकलडीहा विधानसभा में डा. चंद्रभान सिंह, डा. अरूण सिंह और डा. सूर्यप्रकाश, सैयदराजा विधानसभा में डा. सुनील सिंह, डा. खटाई लाल, डा. विनोद कुमार, मुगलसराय विधानसभा में प्रथम टीम पशु चिकित्साधिकारी डा. जेपी सिंह, द्वितीय टीम में डा. पंकज कुमार यादव और तृतीय टीम में डा. सुजीत सिंह और चकिया अ.जा विधानसभा में डा. पंकज कुमार, डा. राकेश गौतम व डा. आरपी भारती को दायित्व सौंपी गई है।