फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन की तैयारी में जुटे किशोर व युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन की तैयारी में जुटे किशोर व युवा
विज्ञापन

सचित्र- 09
पीडीडीयू नगर। हालांकि होली पर्व आने में अभी लगभग एक माह बचा है लेकिन युवा व किशोर वर्ग इसकी तैयारियों में जुट गया है। होलिका दहन की तैयारियों में जुटे किशोर व युवा होलिका सजाने के लिए लकड़ियों को जुटाने में लग गए हैं। नगर सहित आसपास के स्थानों में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किए जाने की तैयारियां आरंभ हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष होली का पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा जबकि होलिका दहन एक दिन पूर्व 20 मार्च को मनेगा। हिंदू धर्म परंपरा में होली पर्व का काफी महत्व है। इससे जुड़ी पौराणिक कहानी भी है। होलिका दहन को लेकर बच्चों किशोरों व युवाओं में काफी उत्साह बना रहता है। इन दिनों इनमें होलिका सजाने की होड़ मची हुई है। इसके लिए लकड़ियों की जुगाड़ में बच्चे व युवा लग गए हैं। नगर में कई स्थानों पर होलिका सजाई जा रही है। इनमें धर्मशाला रोड, राममंदिर, पटेलनगर, रविनगर, नई सट्टी, नई बस्ती, कुढ़े खुर्द आदि प्रमुख स्थान हैं जहां धूमधाम से होलिका जलाई जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन

धनंजय
बाइट- 900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें