पीडीडीयू नगर। दयालपुर, सदलपुरा स्थित छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। साथ ही विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई की। रैली को प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एनएसएस के एक दिवसीय सामान्य शिविर के तहत स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने दयालपुर व सदलपुरा गांव में रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही धूम्रपान न करने की सलाह दी। रैली में स्वयं सेवक कई प्रकार के नारों से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे। साथ ही गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक भी कर रहे थे। रैली के विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वयं सेवकों ने परिसर में साफ सफाई की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. महेश श्रीवास्तव, डॉ. नंदलाल, प्रमोद शंकर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष, अमित, राकेश, रामभरोस, प्रेम कुमार, प्रियंका, गरिमा, वंदना, गुड्डन आदि मौजूद रहे।