फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से 90 गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बबुरी। अंधाधुंध बिजली कटौती ग्रामीणों और किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। बबुरी पावर हाउस से जुड़े लगभग 90 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से काफी परेशानी हो रही है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी कोई निश्चित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में करीब 18 घंटे रोजाना आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन अधिकतम छह से आठ घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन

बिजली की मनमानी कटौती के चलते गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं कुछ इलाकों में अभी धान की मड़ाई भी बाकी है। जिससे मड़ाई में भी दिक्कत हो रही है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली नहीं रहने से उन्हें पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई गांवों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की है। अवर अभियंता राम सिंह का कहना है कि लखनऊ कंट्रोल से कटौती के कारण बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें