फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में मुसलमानों को भी मिले हक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मशावरती काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परवेज अमहद जोखू ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन में अच्छे मुसलमानों को भी हक मिलना चाहिए। कहा कि पिछले दिनों फैलाजाद में हुई काउंसिल की मीटिंग में तीन बिंदुओं पर गाइड लाइन जारी किया गया है। वे नगर के मैनाताली में समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव आलीशान मंसूर के आवास पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मशवारती काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक पार्टियों से धार्मिक, मसलकी और क्षेत्रीय भेदभाव से उपर उठकर प्रत्याशी तय करने का आग्रह किया जाएगा। राजनीतिक पार्टियों से मांग की गई कि जब और गठबंधन या महागठबंधन की मीटिंग हो तो साफ सुथरी छवि के मुसलमानों से मशविरा किया जाए, इसी तरह गठबंधन के चुनवी घोषणा पत्र की तैयारी में मुस्लिम लीडर अथवा मशावर्ती कौंसिल के मशविर को ध्यान में रखा जाए। वार्ता में ईशा खां मोनी,आबिद अली, रफत अली साजन,हाजी मोबिन कुरैशी, जियाउद्दीन अंसारी, साजिद, अख्तर सिद्दीकी, तारिक़ अहसन खां उर्फ खुर्रम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें