फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट मीटिंग में उठाई कर्मचारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के मेन गेट पर कर्मचारियों की गेट मीटिंग में कारखाना के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी पर तानाशाही का आरोप लगाया गया। इस दौरान अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाली, रनिंग एलाउंस, फिटमेट फार्मुला की समस्या को दूर नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए एसपी सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारियों को अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिल है। वेतन में समयोपरी भत्ते का भुगतान भी नहीं किया गया है। त्योहारों के समय वेतन न मिलने से परेशानी हो रही है। केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि सेना की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली कर दी गई है लेकिन रेलकर्मियों की मांग की अनदेखी की जा रही है। कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी दिसंबर माह से वर्क टू रूल पर जाएंगे। शाखा मंत्री शंकर प्रसाद ने ट्रैक मशीन कर्मचारी जो लाइन में कार्यरत हैं उन्हें डाला छठ पर सीएल देेन की मांग की। इस मौके पर राजकुमार यादव, मोहन राम, रमेश कुमार श्रीवास्तव, अमरेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, दयाशंकर, जीत बहादुर थापा, नंदलाल, संतोष कुमार, अमरनाथ यादव, मनमोहन, ऋषिकेश यादव, बीबी सिंह, संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, संजय कुमार शर्मा, मुकेश पासवान, अमिक गोस्वामी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें