फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन नहीं मिलने के विरोध में पेंशनरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सदलपुरा उप डाकघर में समय से पेंशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के पेंशनरों ने शुक्रवार को उपडाकघर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लगभग दो दर्जन पेंशनरों ने आरोप लगाया कि विगत सात माह से उन्हें पेंशन नहीं मिला है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे गांव-गांव पोस्ट ऑफिस अभियान पर ग्रहण लगता दिख रहा है। कभी धन का अभाव, कभी कंप्यूटर खराब तो कभी कर्मचारियों का अभाव बताकर उन्हें पोस्ट आफिस से टरका दिया जा रहा है। यह स्थिति पेंशनधारकों के लिए मुसीबत बन गई है। सदलपुरा उपडाकघर में भी ग्रामीणों के साथ रेलवे के पेंशनरों को पिछले सात माह से पेंशन नहीं मिला है। इससे उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। पेंशनरों व ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में लाल चंद्र, श्याम नारायण, सरस्वती, बुद्धिराम, सीताराम, तिरंगी राम, मराछू, पखंडू राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें