चहनिया। क्षेत्र स्थित लच्छू ब्रम्ह धाम लक्ष्मणगढ़ हिनौता में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी- नारायण महायज्ञ में भक्तों की भीड़ जुट रही है। चौथे दिन शुक्रवार को पुष्कर पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य जी ने नारी जाति के महत्व पर विस्तृत व्याख्या कर लोगों का मार्गदर्शन किया। व्याख्या सुनकर श्रोता गदगद हो गए।
पुष्कर पीठाधीश्वर जी महराज ने कहा कि नारी ही शक्ति स्वरूपा जगत जननी है। नारी के बगैर सृष्टि की कल्पना अधूरी है। नारी ही जगत जननी है। वह मां, बहन, बेटी व पत्नी के रूप में आदर्श पाती है। जिस प्रकार दीपक के पास जाने से कीट पतंगे जलकर नष्ट हो जाते है ठीक उसी प्रकार नारी को अनैनिक विचारों से परिपूर्ण होकर स्पर्श करने पर ऐसा ही होता है। कार्यक्रम के अंत में श्रोताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्र, राजेंद्र पांडेय, गणेश सिंह, प्रमोद यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रिका सिंह, दीनानाथ यादव, सुरेंद्र पांडेय, दिवाकर पांडेय, सुनील यादव, श्यामसुंदर सिंह, शोभनाथ सिंह उपस्थित रहे।