फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने कम्हरिया दलित बस्ती पहुतंच कर ली घटनाक्रम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बुधवार की रात दलित बस्ती की लड़की के साथ छेड़खानी व उसके बाद हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय कम्हरिया गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली और ग्रामीणों के बयान भी लिए। घटना के समय पहुंचे पुलिसकर्मियों को वहां जबरदस्ती भगाते हुए वायरल वीडियो के आधार पर भी शरारती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकरार है। इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कम्हरिया गांव के दलित बस्ती की एक लड़की के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव पर छेड़खानी का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए दलित बस्ती के लोगों ने बवाल किया था। बस्ती के लोगों ने महेंद्र यादव के गैरेज का ताला तोड़कर उसमें खड़े दो चार पहिया वाहनों में आग लगा दी थी। इससे गैरेज व कमरे में रखा टीवी, कूलर आदि नष्ट हो गए। वहीं कमरे की छत, दीवार व बीम में भी दरारें पड़ गई। घटना के बाद किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने बीडीसी महेंद्र यादव और तीन अज्ञात सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। दूसरी तरफ महेंद्र यादव के भाई सुरेंद्र यादव की तहरीर पर दलित बस्ती के 22 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ व आगजनी का मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शुक्रवार को दोपहर में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय कम्हरिया पहुंचे और दलित बस्ती में जाकर परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दलित बस्ती के लोगों ने घटना के बाद अपना आपा खो दिया और पुलिस पर भी पथराव किया था। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें