फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों संग दुर्व्यव्हार की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल संघ के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को पटपरा स्थित चकबंदी कार्यालय पर हुई। इसमें विगत 12 सितंबर को चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता व चकबंदी लेखपाल रंजीत यादव के साथ मवई ग्राम प्रधान व एक अन्य द्वारा दुर्व्यव्हार किए जाने की निंदा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गांव में चकबंदी कार्य करने के लिए गए कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधान सदन यादव व गांव के फूलचंद यादव ने अभ्रदता व गाली गलौज की। साथ ही उन्होंने अभिलेखों को भी नष्ट कर दिया। इसकी संघ कड़ी निंदा करता है। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर लेखपालों संग बदसलूकी करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर लेखपाल सरोज सिंह, नसीम, रंजीत यादव, जलालुद्दीन, दिनेश पटेल, अखिलेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें