पीडीडीयू नगर। श्रीराणी सति श्याम आराधना मंडल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को शोभा यात्रा के साथ हुई। शाम को नगर के जटिया धर्मशाला से अग्रवाल सेवा संस्थान तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ऊंट, घोड़े और ध्वजा के बीच निकली राणी सति की झांकी को देखने के लिए सड़क केेे दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुटी। वहीं जीटी रोड पर माइक पर भक्ति गीतों के प्रसारण के बीच शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हम दादी वाले हैं की जयकार लगाई।
वार्षिकोत्सव की शुरूआत शुक्रवार की सुबह से ही शुरू हो गई थी। जीटी रोड पर लाउडस्पीकर लगाकर भक्ति गीतों का प्रसारण शुरू किया गया। वहीं अग्रवाल सेवा संस्थान को पूरी तरह सजाया गया। शाम पांच बजे समाज की महिलाएं, पुरुष नगर के जटिया धर्मशाला पर एकत्र हुई। यहां एक रथ पर दादी जी की तस्वीर सजाई गई। इसके बाद हाथों में मेहंदी सजाए, सिर पर चुनरी ओढ़े महिलाओं ने सिर पर कलश रखा। इसके बाद नंगे पैर यात्रा की शुरूआत की। कलश शोभायात्रा के सबसे आगे ऊंट, चार घोड़े, दादी जी के रक्षक ध्वजा चल रही थी। इसके पीछे वृद्ध, युवा और बच्चे और स्थानीय कलाकार भजन गाते चल रहे थे। बैंड बाजा की धुन पर जुलूस में शामिल लोग भजन के साथ हम दादी वाले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पुलिस की सुरक्षा के बीच जुलूस गल्ला मंडी, परमार कटरा, आर्य समाज मंदिर होते हुए कैलाशपुरी स्थित अग्रवाल संवा संस्थान पहुंचा। यहां कलशों को स्थापित किया गया और पूजन अर्चन की शुरूआत हुई। शोभायात्रा में आत्मा राम तुलस्यान, विष्णुकांत अग्रवाल, आलोक भारूका, डॉ. राजीव, डॉ. विष्णु आनंद, नंदकिशोर सिंहानिया, कैलाश किशोर पोद्दार, रामकिशोर पोद्दार, सुभाष तुलस्यान, पवन तुलस्यान, कृष्ण गोपाल कंदोई, अजय कंदोई, अनिल कंदोई, श्याम सुंदर तुलस्यान, पंकज गर्ग, मनीष भारूका, मुकेश गर्ग, शंभू डोकानियां, महेश महेलका, अजय जालान, रघु भरतिया, प्रमोद गोयल, अंकित अग्रवाल, पंकज मोदी, अमित डेरोलिया, गौरव कंदोई, मोहित गुप्ता रहे।