फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार होते ही एक दूसरे को दी मुबारकबाद 555

विज्ञापन
खरीदारी
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पाक रमजान की शुरुआत शुक्रवार से होगी। मुसलमान पहला रोजा रखेंगे। इसे लेकर गुरुवार से तैयारियां शुरू हो गई । लोगों ने जहां इफ्तार और सहरी के सामान खरीदे तो वहीं मस्जिदों में इबादत की तैयारियां पूरी की । जबकि गुरुवार की रात को इशा की नमाज के बाद मस्जिदों में विशेष तरावीह की नमाज शुरू हो गई। वहीं, दूसरी तरफ शिया समुदाय के लोगों ने गुरुवार को ही पहला रोजा रखा। इसके पहले रोजा की शुरूआत के पूर्व संध्या पर बाजार सज गए। खूजर, सेवई, धार्मिक पुस्तकें, टोपी आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
मुस्लिम समुदाय के लोगों को पाक महीना माह ए रमजान का इंतजार रहता है। चांद के दीदार के लिए बुधवार को ही शाम को लोग छतों पर चढ़ गए और चांद का इंतजार करने लगे। जबकि देर रात तक उहापोह की स्थिति रही। लोग एक दूसरे से रमजान के बारे मेें पूछते रहे। ईरान में चांद दिखने के बाद शिया समुदाय के कुछ लोगों ने रमजान की घोषणा कर दी। जबकि सुन्नी शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे। नगर के कसाब महाल, मुस्लिम महाल, शाहकुटी, पराहुपुर, कुढ़ेखुर्द, इस्लामपुर, सिकटियां, प्लांट डिपो, अलीनगर सहित अन्य इलाकों में चहल पहल बढ़ गई। वहीं खजूर, धार्मिक पुस्तकों, कपड़ों की दुकानें सज गई। यहां लोगों की भीड़ जुटी। लोग दिनभर इसे पसंद के हिसाब से खरीददारी करते रहे। खजूर विक्रेता इकबाल ने बताया कि इस माह में खूूजर की बिक्री खूब होती है। बाजार में सौ रुपये से लेकर सात सौ रुपये तक खूजर उपलब्ध है।
विज्ञापन


मुगलसराय। रोजा में इफ्तारी के दौरान खजूर का सेवन अनिवार्य है। यही कारण है कि रमजान में सर्वाधित बिक्री खजूर की होती है। दिन भर उपवास के बाद खजूर के सेवन से ताकत मिलती है। इसमें सर्वाधित कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। खजूर विक्रेता मो.इंकलाब ने बताया कि अल्बीमा खजूर बाजार में 300 रुपये प्रतिकिलोग्राम की दर से उपलब्ध है। इसकी खासियत यह है कि यह मीठा तो खूब है लेकिन इसके सेवन से शूगर का लेबल नहीं बढ़ता। इसी वजह इसकी खूब डिमांड हो रही है।

मुगलसराय। रमजान को पाक माह माना जाता है। इसमें साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। यही नहीं यह महीना प्राकृति के भी नजदीक रहने का महीना माना जाता है। इसी वजह से इस माह में रोजेदार ब्रश के बजाए दातून से दांत साफ करते हैं। डिमांड अधिक होने की वजह से मंगाए मिस्बाक(दातून) मंगाए गए है। बाजार में पंद्रह रुपये का एक मिस्बाक मिल रहा है।
विज्ञापन


धार्मिक पुस्तकों की है विशेष मांग
मुगलसराय। माह एक रमजान को इबादतों का माह माना जाता है इसमें जितना अधिक इबादत होता है। उसका कई गुना शबाब मिलता है। यही कारण है कि इस माह में धार्मिक पुस्तकों की मांग बढ़ गई है। कुरान एक पाक के साथ तारकीबे नमाज, सच्ची नमाज, नियतनामा, चालीस दुआवों सहित अन्य पुस्तकों की मांग हो रही है।


मुकद्दस रमजान
पहला रोजा इफ्तार
18 मई 2018
सुन्नी - 06-36 बजे
शिया-06-46 बजे
दूसरा रोजा सहरी
19 मई 2018
सुन्नी -03-45 बजे
शिया-03-35 बजे
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें