चंदौली। मऊ में आयोजित दो दिवसीय हाकी प्रतियागिता में पुलिस विभाग की 11 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें तीन जनपदों को मात देते हुए टीम ने ट्राफी पर कब्जा करते हुए जिले को प्रथम स्थान दिलाया। टीम की सफलता पर शुक्रवार को एसपी संतोष सिंह ने सभी खिलाडियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाडियों के बीच पांच हजार रुपये देने का घोषणा की।
इस दौरान एसपी ने बताया कि जिले से पहली बार हांकी के लिए टीम भेजा गया था। पिछले 24-25 मार्च को दो दिवसीय हाकीं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मिर्जापुर, वाराणसी व भदोही की टीम को हराकर चंदौली ने फाइनल मे अपना कब्जा कर लिया। फाइनल मैच मउ और चंदौली के बीच खेला गया। जिसमें चंदौली ने 3-0 से मऊ को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। हांकी टीम में जाने वाले निवास यादव, रैमुल्ला खां, हैदर अजी, महेंद्र यादव, शशिकांत यादव, सच्चिदानन्द, परवेज अख्तर, विजय, अवधेश आदि उपस्थित रहे। इन लोगों को पांच हजार रुपया नकद परस्कार दिया।