फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में बन रहे रिंग रोड से प्रभावित किसानों की ताराजीवनपुर चौराहा बुढ़िया माई मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। किसानों ने निर्णय लिया कि गुरुवार को नवागत डीएम को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्ष्ज्ञता करते हुए केदार यादव ने कहा कि किसानों के जमीन को रिंग रोड, रेल कारिडोर आदि के नाम पर अधिग्रहित कर लिया जा रहा है, लेकिन उनका उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार किसानों को चार गुना मुआवजा देने के लिए कही है। लेकिन यहां अधिकारियों के सुस्ती के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। कहा कि प्रस्तावित रिंग रोड में ताराजीवनपुर के आस पास के दो दर्जन से अधिक गांवों के तीन से चार सौ किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रशासन प्रति बिस्वा मात्र डेढ लाख रुपये का मुआवजा दे रही है जबकि वाराणसी में प्रति बिस्वा तेरह लाख रुपये मूूआवजा मिल रहा है। कहा कि उचित मुआवजा लिए बगैर भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि तीन सप्ताह पूर्व डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को एक बार फिर प्रतिनिधि मंडल नवागत डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद भी उचित कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उमाशंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, तेजू मिश्र, जूठन तिवारी, कृष्ण कांत यादव, श्याम नरायन चौहान, रमेश तिवारी, विक्की प्रधान, श्यामनरायन यादव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें