फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरने पर शिक्षकों के होने के बाद भी जिले में 1 लाख कापियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का वित्तविहीन शिक्षक बहिष्कार कर रहे हैं। इसका असर मूल्यांकन ंपर भी दिखने लगा है। कारण कि जिले में तीन लाख 24 हजार कापियों का मूल्यांकन कराया जाना था। इसे 31 मार्च तक पूरा करना है। जबकि अभी एक लाख कापियां ही जांची जा सकी है। अभी दो लाख 24 हजार कापियों का मूल्यांकन समय से पूरा करा पाना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। जिसमें महेंद्र टेक्किनकल इंटर, राजकीय विद्यालय चकिया व नेशनल इंटर कालेज मुगलसराय शामिल है। इन तीनों सेंटरों पर कुल तीन लाख 24 हजार कापियों का मूल्यांकन के लिए थीं। मानदेय की मांग के लिए मूल्यांकन कार्य के पहले दिन से वित्तविहीन शिक्षक धरने पर चले गए हैं। अब मूल्यांकन का कार्य सुबह नौ बजे से शाम के छह बजे तक होगा। सोमवार तक एक लाख कापियों का मूल्यांकन कर लिया गया लेकिन अभी दो लाख कापियां बाकी है। डीआईओएस रविंद्र कुमार का कहना है कि मूल्यांकन का काम समय से पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें