मुगलसराय। बिजली के बड़े बकाएदारों से अब तक लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं होने पर चेयरमैन आलोक कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि हर हाल में मार्च तक लक्ष्य को पूरा करें। शनिवार को एक्सईएन प्रवीन कुमार ने कार्यालय में एसडीओ और अवर अभियंताओं संग बैठक कर लक्ष्य के अनुसार बकाये की वसूली का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाए।
उन्होंने कहा कि एक लाख या फिर उससे ऊपर के सभी बकाएदारों से वसूली हो या फिर उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाए ताकि इसकी रिपोर्ट 16 मार्च तक मुख्यालय भेजी जा सके। िअधीक्षण अभियंता मनोज पाठक ने बताया कि एक लाख रुपये तक के बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मार्च तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।