फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को पत्रक सौंपा। इस दौरान अनुसूचित जाति का आरक्षण कोटा बढ़ाए जाने की भी वकालत की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल बीस जातियां केवट, बिंद, निषाद, कश्यप, कहार, मल्लाह, प्रजापति, राजभर, नाई, लोहार, पाल, माली, भुज, लोधी आदि लगातार अनुुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करती आ रहीं हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसपर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। कहा कि इन जातियों को सामाजिक रूप से मजबूत करते हुए विकास की मुख्य धारा में जोड़ने की के लिए अनुसूचित जाति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथद ही अनुसूचित जाति के आरक्षण कोटा 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाना चाहिए। प्रमासपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र एडीएम को सौंपा। इस अवसर पर कन्हैया लाल, कतवारू, अब्दुल हमीद, प्रेम, रमेश, महेंद्र, बुल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें