फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी को होगा पीपा पुल का उद्घाटन: सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मंगलवार को नगवा गंगा घाट पर पहुंच कर अर्धनिर्मित नगवा चोचकपुर पीपा पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 15 जनवरी को पुल का उद्घाटन होना है। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने ठीकेदार को निर्देश दिया कि हर हाल में जनवरी के पहले हफ्ते तक पुल बनकर तैयार हो जाना चाहिए क्योंकि 15 जनवरी को यह जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें किअभी तक कुल 65 पीपा नदी में लगाया जा चुका है तथा 25 पीपे अगले एक दो दिन में पहुंच जाएंगे। ज्ञात हो कि चंदौली में एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद महेंद्रनाथ पांडेय के प्रस्ताव पर प्लांटून पुल बनाने की घोषणा किया था। प्लांटून पुल के लिए धानापुर विकास मंच काफी अर्से से आवाज उठाता आ रहा हैं। जो अब पूरा होने वाला है। पुल निर्माण से क्षेत्र के लोगो को सहूलियत के साथ विकास की आश जग गयी है। इस दौरान कमलाकांत मिश्र, मृत्युंजय सिंह, बृजेश सिंह, राणा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें