फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। नियामताबाद ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान के खिलाफ जिलाधिकारी हेमंत कुमार को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी ज्ञापन सौंपा। रंगौली गांव के बीडीसी उमाशंकर ने 86 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त हलफनामा डीएम को सौंपा जबकि मौके पर 77 सदस्य उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों की वीडियोग्राफी कराई। और जांच के बाद आगे की कार्यवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के रंगौली गांव के बीडीसी उमाशंकर के नेतृत्व में क्षेत्र के 141 में से 77 सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के समक्ष परेड किया। वहीं अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 86 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हलफनामा, आधार कार्ड की छाया प्रति डीएम को सौंपकर ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान को हटाए जाने की मांग की। कहा कि ब्लाक प्रमुख के असहयोगात्मक रवैये के चलते क्षेत्र में विकास कार्य बाधित हो रहा है। ब्लाक प्रमुख की ओर से पिछले काफी दिनों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं कराई गई। विकास कार्यों के लिए कई बार प्रस्ताव दिया गया है लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख अपने करीबी लोगों के माध्यम से विकास कार्य कराते हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपेक्षित किया जा रहा है। सदस्यों को मीटिंग का पैसा भी नहीं दिया गया है। जिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांच कराकर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि बीडीसी सदस्यों के हलफनामे की जांच कराई जाएगी। इसके पश्चात अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस और चर्चा का समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें