फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के शिक्षकों और छात्रो ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में शनिवार को नशा मुक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए गायत्री शक्तिपीठ के धनंजय सिंह ने कहा कि नशा हमारे देश और समाज का एक ऐसा कोढ़ है जो परिवार और समाज के साथ साथ देश को नष्ट कर रहा है। कहा कि नशा से ग्रसित व्यक्ति धीरे धीरे समाज से अलग थलग पड़ जाता है। प्रधानाचार्य डा. केके तिवारी ने कहा कि बच्चों के माध्यम से हमें समाज को एक सूत्र में बांधना होगा। जिससे देश और समाज की भलाई के लिए सभी को संकल्पित होना होगा। इस दौरान सियाराम सिंह, राधेश्याम शर्मा, राम अवध राम, रमेशचंद्र दुबे, राजकुमार सिंह, श्वेता सिंह, नेहा सिंह, गिरिराज द्विवेदी, सच्चिदानंद पांडेय, ध्रुव पांडेय, केके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें