फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों से पैसा वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई: सुशील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड सभागार में शनिवार को दो दिवसीय प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रहे। इस मौके पर सात न्याय पंचायत के पांच दर्जन से अधिक लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के बतौर मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है। कि हर गरीब का अपना घर हो। साथ ही शुद्ध पेयजल, बिजली और शौचालय की व्यवस्था हो। इस विकास में कोई अधिकारी या व्यक्ति गरीबों से पैसा मांगते प्रमाणित हो गया तो उसकी नौकरी जाना तय है। वहीं जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि पांच साल की सरकार में सबका साथ सबका विकास होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। इसके पहले ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह व बीडीओ श्रवण कुमार राय ने अतिथियों को मालाफूल देकर सम्मानित किया। अंत में अधिकारियों के साथ अतिथियों द्वारा गरीबों को पीएम आवास की प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी प्रद्युम्नकांत शुक्ला, लेखाधिकारी सियालाल, ओमकार सिंह, श्याम नारायन यादव, राजाराम, सुभाष भारती, पवन दूबे, शैलेन्द्र पांडेय, मोनू सिंह, दुर्गा पांडेय, सुब्बन सिंह, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें