फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफशाह बीयर में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर में डूब जाने से अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शावेज (19) की मौत हो गई। परिवार के साथ बाबा लतीफशाह को चादर चढ़ाने आया शावेज शनिवार के शाम 4 बजे से ही लापता था। शनिवार की रात 11 बजे उसका शव बीयर की टंकी से गोताखोरों ने बरामद किया।
अलीनगर के निवासी ट्रांसपोर्टर निहालुद्दीन का परिवार शनिवार को बाबा लतीफशाह की मजार पर चादर पोशी के लिए आया था। इसी दौरान शाम शावेज अपने दो साथियो के साथ बीयर में नहाने चला गया तथा लापता हो गया। शावेज के बीयर में डूबने की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गोताखोरों की मदद से रात 11 बजे शावेज का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बीयर के नीचे का आवागमन प्रतिबंधित किया
बीयर में नहाने वालो के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाई
चकिया(ब्यूरो)। लतीफशाह बीयर में नहाने के दौरान डूबने से हो रही मौतो को देखते हुए सक्रिय कोतवाली पुलिस ने रविवार को लतीफशाह बीयर के निचले हिस्से में बीयर से पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्से पर बैरिकेडिंग करके बीयर से होकर इस पार से उस पार जाने वाले पत्थर के मार्ग को सील कर दिया। पुलिस ने बीयर से गिरते पानी या नीचे बनी टंकियों में भी नहाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बीयर में नहाने तथा बीयर के रास्ते इस पार से उस पार जाने वाले रास्ते को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया हैं। इस प्रतिबंध का उलंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें