फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को लेकर आटो चालकों से हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। मुगलसराय रेलवे स्टेशन परिसर में आटो स्टैंड में अवैध वसूली को लेकर गुरुवार की रात हुए विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह आटो चालकों की पिटाई हो गई। इससे नाराज होकर आटो चालकों ने सुबह धरना दिया और आटो संचालन बंद कर दिया। चालकों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके पूर्व मारपीट के आरोप में जीआरपी ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मुगलसराय रेल प्रशासन ने थ्री व्हीलर स्टैंड का ठेका भेलुपुर वाराणसी निवासी गुलाब सोनकर को दिया है। एक मई से पार्किंक शुल्क की वसूली शुरू हो गई है। आटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि प्रति वाहन दस रुपये दिन और दस रुपये रात के हिसाब से वसूली हो रही थी। इसी बीच गुरुवार की रात बीस रुपये के हिसाब से वसूली शुरू हो गई। गुरुवार की रात चालक अरुण से पार्किंग को लेकर किचकिच हुई। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच रात 11 बजे आधा दर्जन बाइक से कुछ लोग पहुंचे और लाठी डंडे से आटो चालकों की पिटाई शुरू कर दी। रात में मारपीट से मौके पर खलबली मच गई। आटो चालक एकत्र होने लगे तो हमलावर भागने लगे। इस दौरान एक हमलावर को आटो चालकों ने पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। मारपीट से नाराज होकर शुक्रवार की सुबह आटो चालकों ने हड़ताल कर दी और स्टेशन परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ठेका निरस्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी ओने तक आटो का संचालन बंद रखा जाएगा। दूसरी तरफ आटो का संचालन बंद होने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। प्रदर्शन करने वालों में संदीप मिश्र, संतोष, विरेन्द्र, सूजर, बचाऊ, भोला, कल्लू, प्रकाश, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें