स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में हो रहे मंदिर निर्माण को देखने बुधवार को मिर्जापुर जनपद के एमएलसी विनीत सिंह दल-बल के साथ पहुंचे।
इस धार्मिक आयोजन में 51 हजार का नगद आर्थिक सहयोग दिया। वहीं और भी सहयोग देने का आश्वासन मंदिर निर्माण समिति को दिया।
इस
दौरान एमएलसी सिंह ने बताया कि वे भले ही मिर्जापुर जनपद के निर्वाचित
एमएलसी हैं। लेकिन उनका दिल से नाता चन्दौली की सरजमीं से पहले से ही रहा
है।
यहां आने पर अपनापन मिलता है। बताया कि यहां पर जिस तरह से पुलिस चौकी
भवन का निर्माण क्षेत्रीयजनों के सहयोेग से किया जा रहा है वाकई काबिले
तारीफ है।
कहा कि मंदिर निर्माण में मेरा हर तरह से आर्थिक सहयोग रहेगा।
वहीं पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने एमएलसी से विगत कई वर्षों से
जूझ रही पुलिस चौकी की समस्या से अवगत कराया।
गौरतलब है कि पुलिस चौकी
परिसर में मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एक मंदिर निर्माण
समिति का गठन किया है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह, रविन्दर
सिंह, रंजय पांडेय सहित अन्य ग्रामीण रहे।