फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण के लिए प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित रेलवे फाटक के दक्षिण दिशा की ध्वस्त पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब नारेबाजी भी की। थोड़ी देर बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

   

प्रदर्शन कर रहे कस्बावासियों का आरोप रहा कि पुलिया का आधा निर्माण कर विभाग ने छोड़ दिया है। जिससे रात में पुलिया से आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चेताया कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण नहीं करवाया जाता है तो वे धीना अमड़ा मार्ग अवरुद्ध करने को विवश होंगे।
गौरतलब है कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए धीना अमड़ा मुख्य मार्ग का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था। लेकिन रखरखाव के अभाव में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य आरंभ करवाया। लेकिन काम को आधा में ही रोक दिया गया। तब से अब तक मार्ग की मरम्मत कार्य को दुबारा आरंभ नहीं करवाया गया।


इसकी दुबारा मरम्मत कार्य करवाने की मांग ग्रामीणों ने कई बार विभाग से की।

लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने टूटी हुई पुलिया पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में  गुड्डू सिंह, वीरेंद्र राय, बनारसी राय, संजय सिंह, सुरेश सोनकर, नागेश्वर राजभर, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें