फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए अंतिम दिन 51 आपत्तियां दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद जिले के चार स्कूलों ने आपत्तियां दर्ज कराते हुए कहा कि हमारे स्कूल को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। इसका कारण है कि स्कूल की चहारदीवारी टूटी है। खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम तक 51 दावे और आपत्तियां आई। किसी ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर आपत्ति जताई तो किसी ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज की। छात्रों के अध्ययनरत विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर भी आपत्ति दी गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन 51 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिला समिति अब इन आपत्तियों का समाधान कर परीक्षा परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए जिले में इस बार 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल में 31,663 और इंटरमीडिएट में 31, 419 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची 30 नवंबर की शाम जारी की गई थी। इस सूची में 8 राजकीय, एक राजकीय आश्रम पद्धति, चकिया, 32 एडेड और 41 वित्त विहीन विद्यालय शामिल किए गए हैं। 4 दिसंबर तक डीआईओएस कार्यालय में पहुंची 51 आपत्तियों में सबसे अधिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से जुड़ी हैं। चार आपत्तियां ऐसी भी पहुंची हैं, इनमें परीक्षा केंद्र बने विद्यालय के संचालकों ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद दर्ज कराई गई आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
- देवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें