फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर चाड़कर 50 बोरी चावल और 35 हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी (चंदौली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौड़िहार गांव के एक गल्ला-आढ़त की दुकान का शटर चाड़कर शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने 50 बोरी चावल और 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान का चढ़ा हुआ शटर देख कर ग्रामीणों ने दुकानदार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बबुरी कस्बा निवासी बबलू केसरी की गौरिहार बाजार स्थित चंद्रप्रभा नदी के पुल के पास आढ़त की दुकान है । शुक्रवार को दुकान बंद करने के बाद बबलू घर लौट आया तथा शनिवार को बंदी के कारण दुकान पर नहीं गया। रविवार की सुबह आस पास के ग्रामीणों ने दुकान का शटर चढ़ा हुआ देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया । देखते ही देखते दुकान के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी । लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार बबलू को दी । बबलू दुकान पर पहुंच गया । अंदर जाकर देेेेखने पर गोदाम से पचास बोरी चावल गायब थे तथा दुकान के दराज को खोल कर देखा तो पाया कि चोरों ने पैंतीस हजार रुपये भी गायब थे । इस पर दुकानदार ने घटना की जानकारी बबुरी पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बबुरी थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें