चंदौली। प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। जिले के विभागीय अधिकारियों की माने तो जनपद में इस योजना के तहत अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया। आदेश आने के बाद किसान आवेदन कर सकते हैं। किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन अभी सरकार की ओर से लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ, न ही अभी कोई शासनादेश इसके बाबत आया है।आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा।
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से किसानों के लिए सब्सिडी सरकार की ओर से अभी जारी नहीं की जा रही जैसे ही जारी होगी वैसे ही किसानों को कृषि यंत्रों व अन्य सामग्रियों पर मिलने वाले सब्सिडी को किसानों को प्रदान करा दिया जाएगा। संवाद