फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पाउडर से बना 50 किलो खोवा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को धानापुर कस्बे के पास अतौली गांव में छापे मारकर पाउडर से तैयार किए जा रहे खोवा का नमूना लिया गया। मौके पर मिले करीब 50 किलो खोवा को अधिकारियों ने नष्ट करा दिया। इसकी कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अतौली गांव में कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पाउडर से खोया तैयार किया जा रहा था। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बताया कि पर्व को देखते हुए जिले में नकली और मिलावटी खोया बनाने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी की जा रही है। मिठाई की दुकानों से भी नमूने लिए जा रहे हैं।
विभाग ने लोगों से नकली चांदी वर्क और अत्यधिक रंग वाली मिठाइयों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में कहीं भी मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचना दी जा सकती है। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव और अरविंद कुमार मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि पाउडर से तैयार 50 किलो खोवा नष्ट कराया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


गुलाब जामुन और बर्फी के नमूने लिए
पीडीडीयू नगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को चकिया में मिठाई की दुकानों में जांच कर गुलाब जामुन और बर्फी के नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें