फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Wed, 27 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें दो की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के कुरमी गांव निवासी अभिषेक (23) व राजेश (24) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी बीच गांव के सामने सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर अचानक साइकिल सवार बाइक के सामने आ गया, उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अभिषेक व राजेश को वाराणसी रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर केशवपुर गांव निवासी हृदय नारायण (40) सोमवार की रात घर लौट रहे थे कि अचानक साइकिल अनियंत्रित होकर गई और वह गिरकर चोटिल हो गए। जानकारी के बाद परिजनों उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें