फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साक्षात्कार में पहले दिन शामिल हुए 49 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को ईसीसीई एजुकेटर के 140 पदों के लिए साक्षात्कार हुआ। पहले दिन 49 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए विकास भवन पहुंचे।
विज्ञापन

आवेदन पत्रों के रेंडमाइजेशन के बाद 420 अभ्यर्थियों की सूची बनाई गई थी। इसमें पहले दिन 210 व दूसरे दिन भी 210 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन पहले दिन बृहस्पतिवार को मात्र 49 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे। उनके अभिलेखों का परीक्षण कर साक्षात्कार लिया गया।
इसके पहले भी ईसीसीई एजुकेटरों के 139 पदों के लिए चयन प्रक्रिया की गई थी, जिसमें से 77 का अंतिम रूप से चयन किया गया था। इनको 13 जुलाई को विद्यालय आवंटन के लिए विकास भवन बुलाया गया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यह दूसरे चरण की भर्ती है। पहले चरण में 77 का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है। अब उनको विद्यालय का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें