फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से 48.84 लाख रुपए व विदेशी करेंसी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, दिल्ली जाने के फिराक में था आरोपी  

Fri, 31 Jul 2020 05:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
बरामद धनराशि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस ने चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन से शुक्रवार को लगभग एक करोड़ की देसी-विदेशी करेंसी बरामद की। इसमे 48.84 लाख रुपए इंडियन करेंसी है। जबकि अमेरिका, थाईलैंड सहित अन्य देशों की करेंसी है।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति देवरिया का रहने वाला है। वह करेंसी लेकर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की फिराक में था। तभी जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में उसे नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें