फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच 47 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

विज्ञापन
धानापुर में वर-वधू को प्रमाण पत्र देतीं भाजपा विधायक की पत्नी किरन सिंह। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना के दौरान धार्मिक विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 47 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में कुल 49 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित था लेकिन दो जोड़े किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण सिंह रहीं जबकि मीरा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिनका सीधा लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। इसके बाद अतिथियों ने सभी नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र व उपहार भेंट कर सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह, कमलाकांत मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह, सुनील सिंह, विकास प्रजापति, नीलम जायसवाल, नवनीत सिंह, विपिन रस्तोगी मौजूद रहे। संचालन अभय कुमार ने किया जबकि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अतिथियों व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें