फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 16.5 लाख से बनी 450 मीटर सड़क दो साल में बदहाल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी वार्ड में करीब 16.5 लाख रुपये से बनी 450 मीटर सड़क दो साल में ही बदहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। नालियां जाम होने और पेयजल पाइप लाइन के लिए सड़क की खुदाई से हालत और खराब हुई है।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में सभासद प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी के अनुरोध पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़क का निर्माण कराया था। सड़क पर करीब 16.5 लाख रुपये खर्च हुए थे। निर्माण के बाद एक साल तक विभाग ने इसका रखरखाव भी कराया।
बाद में सड़क किनारे की नालियां जाम होने से बारिश और घरों का पानी सड़क पर जमा होने लगा। इससे सड़क की सतह खराब होती गई। इसके बाद जल निगम शहरी ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की। पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत ठीक से नहीं होने से सड़क की स्थिति और बिगड़ गई। अब सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली से दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत के साथ नालियों की सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अनिरुद्ध यादव ने बताया कि सड़क का एक साल तक मेंटिनेंस कराया गया था। नालियां जाम होने से सड़क खराब हुई है। सभासद प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि जल निगम ने जल्द पैचिंग कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें