फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में 4.40 लाख क्विंटल धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान की खरीद तेजी पकड़ने लगी है। अब तक 22.50 लाख के सापेक्ष चार लाख 40 हजार, 289 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें 6886 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान के एवज में किसानों को 88.52 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। क्रय केंद्रों से अब तक करीब 50 प्रतिशत धान का उठान कर लिया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। जिले के कृषि विभाग को शासन की ओर से इस वर्ष 22.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए 113 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें अब तक खाद्य विभाग की ओर से बने क्रय केंद्र पर एक लाख 92 हजार 399 क्विंटल, पीसीएफ के केंद्रों पर 78,189 क्विंटल, पीसीयू के केंद्रों पर 99,785 क्विंटल, यूपीएसएस के केंद्रों पर 53,735 क्विंटल, मंडी समिति के केंद्रों पर 9198 क्विंटल और एफसीआई के केंद्रों पर 6980 क्विंटल धान की खरीद हुई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि विगत शुक्रवार तक धान के उठान के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद तेजी से धान का उठान किया जा रहा है। अब तक 50 प्रतिशत धान का उठान हो गया है। विगत दिनों आए मोंथा चक्रवात के कारण एक नवंबर से आरंभ हुए धान खरीद में विलंब हुआ। जिले में 24 नवंबर को धान की पहली खरीद हुई थी। 14 दिन बीत जाने के बाद तक 67 हजार 24 क्विंटल धान की खरीद हुई थी जो बढ़कर चार लाख क्विंटल से अधिक हो गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में धान की कटाई तेजी से चल रही है। धान की खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन


राघवेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ, चंदौली ने बताया कि जिले में बने क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सामान्य रूप से चल रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। धान ब्लैक में बेचने की सूचना पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें