फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शोरूम के मैनेजर पर पहले लगाया छेड़खानी का आरोप, फिर कर लिया सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव स्थित एक बाइक शोरूम में काम करने वाली दो लड़कियों ने मंगलवार को पहले मैनेजर पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। लगभग दो घंटे तक हंगामा चला। अंत में कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पड़ाव चौराहे के समीप एक बाइक का शोरूम है। जिसमे तीन युवक मार्केटिंग और दो लड़कियां टेली काॅलिंग का कार्य करती हैं। इसमें वाराणसी की रहने वाली दो लड़कियों ने मैनेजर पर आरोप लगाते हुए बताया कि शोरूम से लड़कों के चले जाने के बाद मैनेजर शोरूम में लगे कैमरे को बंद कर देता था। इसके बाद अश्लील हरकत की कोशिश करता था। वही पैसे का लालच देकर होटल चलने की बात करता था। बीते रविवार की दोपहर मैनेजर ने एक पैकेट दिखाकर शोरूम के पीछे बाथरूम में चलने की बात कहीं। इसके बाद दोनों लड़कियां शोरूम बंद होने के बाद घर चली गईं। वही मंगलवार की सुबह शोरूम खुलने पर हिसाब करने की बात कहने पर मैनेजर फिर से छेड़खानी करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित लड़कियों के परिजन पहुंचकर हंगामा करने लगे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मैनेजर को हिरासत में लेकर मुगलसराय कोतवाली में पहुंची। जहां घंटों पंचायत के बाद सुलह-समझौता हो गया। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि लिखित तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में सुलह हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें