जिला श्रम विभाग की ओर से रविवार को माधोपुर मंडी समिति परिसर में साइकल
सहायता योजना के तहत श्रमिकों के लिए साइकल वितरण कार्यक्रम हुआ।
इसमें
जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए 438 श्रमिकों को साइकिल दी गई। इसके
पूर्व सभा आयोजित कर सपा सरकार की योजनाओं को विस्तारपूर्वक जनप्रतिनिधियों
ने गिनाया।
इस अवसर पर प्रदेश के एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डा.
रामदुलार राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब, मजदूर सभी के
लिए जो काम किया है।
आज तक किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा नहीं किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से साइकिल सहायता योजना, दुर्घटना बीमा शामिल है और
मजदूर वर्ग के लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
पूर्व सांसद रामकिशुन ने
कहा कि सूबे के मुखिया के करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं हैं। कुछ दल ऐसे
हैं, जो चुनाव के समय झूठे वादे करते हैं और चुनाव के बाद भूल जाते हैं।
विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यहां से जो भी मजदूर साइकिल लेकर जाएं
अपने पांच साथियों का पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भी
आगे इस योजना का लाभ मिल सके।
पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा
कि गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर योजनाएं लागू करके लाभ
देने का काम किया है।
विधायक चकिया पूनम सोनकर ने कहा कि हमारे क्षेत्र
में भी ऐसे आयोजन कराये जाएं, ताकि श्रमिकों व गरीबों को लाभ मिल सके। इस
मौके पर एडीएम शिवशंकर, तहसीलदार गुलाब चंद, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण
राजभर, अशोक यादव, ठाकुर प्रसाद, चकरू यादव, जोखू सिद्दीकी आदि रहे।
अध्यक्षता सीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह और संचालन श्रम आयुक्त
वाराणसी राकेश कुमार ने किया।