शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर में चल रही सेना भर्ती
के छठे दिन रविवार को जौनपुर जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
तीन
ट्रेडों क्लर्क, टेक्निकल और नर्सिंग सहायक के लिए कुल 4633 अभ्यर्थियों
को टोकन वितरित किया गया। दौड़ में कुल 4033 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें
435 सफल हुए।
सोमवार को भर्ती में मिर्जापुर जनपद के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
रविवार
को क्लर्क के लिए 3415, टेक्निकल के लिए 714 और नर्सिंग सहायक के लिए 504
युवाओं को टोकन दिया गया। लंबाई की नाप में क्लर्क में 3100, टेक्निकल में
544 तथा नर्सिंग सहायक में 389 अभ्यर्थी दौड़ के लिए पात्र पाए गए। सभी
पात्र 4033 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।
इसमें क्लर्क के लिए 202,
टेक्निकल के लिए 193 तथा नर्सिंग सहायक के लिए 40 अभ्यर्थी चयनित हुए।
कर्नल सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी विनीत प्रभात ने बताया कि दो दिनों में
जौनपुर के कुल 1033 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सभी का सोमवार को
मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तथा लिखित परीक्षा नवंबर (संभावित) में कराई
जाएगी।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने
बताया कि भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बरती जा रही है। शांति व्यवस्था
बनाए रखने में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन भी सर्तक
है।