फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में साफ-सफाई न कराए जाने से नाराज क्षेत्र के डिलिया गांव के लोगों ने  रविवार की सुबह  पंचायत भवन पर सफाईकर्मी के  खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव में सफाई न कराए जाने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव  में सफाई के लिए सफाईकर्मी नियुक्त हैं। लेकिन ये नियमित तौर पर आकर गांव की सफाई नहीं करते हैं।

 इससे गलियों व मुख्य मार्ग पर जहां कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है, वहीं जलनिकासी की नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं। इसके चलते घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन


मार्ग पर पानी भरे होने की वजह से लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदगी के चलते गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

कहा कि गांव में सफाई कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर अधिकारियों व ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में ग्राम प्रधान पति  नागेश्वर सिंह  का कहना है कि गंदगी का आरोप बेबुनियाद है।  प्रदर्शन करने वालों  रामलखन, बबलू चौहान, शमशेर, गुड्डू, रामजी, राजेंद्र, हीरामणी, कल्लू, शिवलोचन,  तूफानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें