चंदौली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय आईटीआई काॅलेज चंदौली में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 735 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। मेले में शामिल कंपनियों ने 419 युवाओं को नौकरी के लिए चुना।
जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में शिवशक्ति की ओर से 30, विजन इंडिया की ओर से जीएमआर के लिए 174, क्वेस कार्प कंपनी की ओर से टाटा मोटर्स और विस्ट्रान बैंगलोर के लिए 149, वाकरू इंटरनेशनल ने 19, एआईएम मल्टीस्किल प्राइवेट कंपनी ने 47 युवाओं का चयन किया गया। कहा कि अभ्यर्थी रेाजगार मेले में प्रतिभाग के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन करा लें। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। आईटीआई काॅलेज के कार्यदेशक आनंद श्रीवास्तव ने रोजगार की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, कार्यदेशक सुनील कुमार, सुशील सिंह, अब्दुल कुद्दुस, अंकित यादव, हीरालाल उपस्थित रहे।