चंदौली। चंदौली संसदीय सीट के लिए रविवार को मतदान के दौरान संसदीय क्षेत्र के कुल 60.22 प्रतिशत मतदाताओं 13 प्रत्याशियों के भाग्य पर ईवीएम का बटन दबाया। सभी प्रत्याशियों के भाग्य सांयकाल छह बजे बंद हो गए। चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने नवनी मंडी पर-सिर पहुंच कर ईवीएम को देर रात जमाकर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया।
चंदौली संसदीय क्षेत्र में जिले की तीन विधानसभाएं मुगलसराय, सकलडीहा और सैयदराजा हैं जबकि वाराणसी की शिवपुर और अजगरा व िधानसभा क्षेत्र शामिल है। जहां रविवार को वोटिंग हुई और 23 मई को मतगणना होगी। संसदीय सीट पर मैदान में उतरे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पर 60.22 प्रतिशत मतदाताओं मुहर लगाया। इसमें प्रमुख प्रत्याशी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय व सपा प्रत्याशी डा.संजय चौहान व जनअधिकार, कांग्रेस, प्रसपा व अपना दल (कृष्ण ) शिवकन्या कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रत्याशी महेंद्र यादव, कांशीराम बहुजन दल के व्यासमुनी, अतुल्य भारत पार्टी के अर्जुन पांडेय, पृथ्वीराज जन शक्ति पार्टी से शिवरात्रि सिंह चौहान, सम्रग उत्थान पार्टी के कृष्ण प्रताप सिंह, अलहिंद से महेंद्र प्रताप सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से राजेश विश्वकर्मा, सुभासपा से रामगोविंद प्रजापति, भारतीय मानव समाज पार्टी से जंगबहादुर मैदान में है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र है। इसमें तीन चंदौली की और दो विधानसभा क्षेत्र वाराणसी की है। कुल 1835 बूथ बनाए गए थे। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन व चुनाव डयूटी में लगे कर्मियों ने राहत की सांस ली।