फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पहले दिन नंबर के लिए केंद्र पर पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। धान के बाद जिले में अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई, लेकिन खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कोई तैयारी नहीं दिखाई दी। वहीं गेहूं बेचने के लिए किसान केंद्रों पर पहुंचकर पंजीयन करा अपना नंबर लेने लगे हैं। हालांकि अभी गेहूं की कटाई पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है जिसका लाभ क्रय केंद्रों को मिल गया क्योंकि अभी तक केंद्रों पर तौल मशीन और बोरे तक नहीं पहुंचे हैं।
जनपद में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 86 केंद्रों पर शुरू होनी थी, लेकिन किसानों की फसल में देर होने के कारण खरीदारी शुरू नहीं हो पाई है। इसका फायदा सीधे क्रय केंद्र एजेंसी को मिला है। क्योंकि अभी उनकी खरीद की तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। वे बोरे और तोल मशीन मंगाने में लगे हैं। विभाग की माने तो इस बार 1840 रुपये प्रति कुं तल की दर से गेहूं की खरीद होगी और सीधे उनके खाते में आरटीजीएस से भुगतान होगा। शासन ने 79 हजार एमटी का खरीद लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं जिला स्तर पर आठ क्रय एजेंसियां तय कर उनका खरीद लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि अभी 38 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, 48 केंद्र अप्रैल दूसरे पखवारे से खोले जाएंगे। 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन


कराना होगा पंजीयन, मोबाइल पर जाएगा संदेश
किसानों ने धान बिक्री को अपना पंजीयन कराया है, गेहूं खरीद में वह नहीं चलेगा। गेहूं खरीद के लिए उन्हें नया पंजीयन कराना होगा। बगैर पंजीयन के क्रय केंद्र एक किलो भी गेहूं नहीं खरीद सकेंगे। पंजीयन के बाद खरीद और धन जाने का संदेश भी उनके मोबाइल पर जाएगा। किसानों की समस्या को हल करने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। समस्या समाधान या जानकारी प्राप्त करने के लिए 05412-260117 या डिप्टी आरएमओ के नंबर पर डायल कर सकते हैं।


जनपद में विपणन विभाग के नौ केंद्रों पर आठ हजार, पीसीएफ के 9 केंद्रों पर 29 हजार, यूपी एग्रो के आठ केंद्रों पर 15 हजार, कर्मचारी कल्याण निगम के चार सेंटरों पर तीन हजार, पीसीयू के आठ सेंटरों पर आठ हजार, वहीं नेफेड 10 हजार, यूपीसीए एक हजार और एफसीआइ पांच हजार एमटी गेहूं खरीदेगा। इन तीन एजेंसियों के सेंटर 15 अप्रैल के बाद खुलेंगे।
मंडी समिति में नहीं होगी खरीदारी
लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार मंडी समिति में खरीदारी नहीं हो सकेगी। उक्त स्थान से हट कर इस बार मुख्यालय के हाट केंद्र पर खरीदारी की जाएगी। केंद्र के प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि क्रय के तैयार है। एक अप्रैल से किसानों के नंबर लगाए जा रहे है। बोरा सहित सभी तैयारी पूरी है। एक सप्ताह बाद ही गेहूं की खरीद शुरू हो पाएगी। मंडी समिति से बोरा व अन्य समान हाट केंद्र पर भेजा गया है। वहीं से क्षेत्र के किसानों की खरीदारी होगी।

जनपद के केंद्र एक अप्रैल से काम शुरू हो गया है। जिले में 79 हजार एमटी का लक्ष्य है। अभी फसल देर से पकने के कारण खरीदारी शुरू नहीं हुई है। लेकिन क्रय केंद्र किसानों के गेहूं खरीदने के लिए तैयार है। अनूप श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन




चंदौली। किसानों से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद का मूल्य इस बार बढ़ा दिया गया है। अबकि किसानों को प्रति कुंतल 1840 रुपये की दर से उनके खाते में भुगतान किया जाएगा। 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि पिछले सत्र में किसानों की उपज का प्रति कुंतल 1735 रुपये भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें