फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपद के 350 लोगों ने कंट्रोल रुम में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देजर मतदाताओं के शिकायतों को दर्ज कर उसका निस्तारण करने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। इसमें जनपद के अब तक जिले के विभिन्न तहसीलों के 350 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सोमवार को दस लोगों ने शिकायत दर्ज कराकर निस्तारण की मांग की। इसमें अधिकांशत: शिकायतें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और वोटर आईडी नहीं मिलने की शिकायत आ रही है। इसे सम्बंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कमर कस चुका है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए कलक्ट्रेट में 16 मार्च से ही कंट्रोल रूम स्थापित करा दिया है। वहीं अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों की आठ-आठ घंटे की तीन सिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में जनपद के अलावा नागपुर और बिहार से भी लोग अपनी शिकायत प्राप्त हो रहा है। अब तक जिले के विभिन्न तहसीलों के कुल 350 मतदाताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें अधिकांश शिकायतें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और वोटर आईडी नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है। अधिकारी शिकायतकर्ता का नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर में दर्ज कर सम्बंधित तहसील के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए भेज दे रहे हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी मधुरिमा ने बताया कि प्रतिदिन शिकायत वोटर आईडी, संसोधन व नाम जुड़ने की आ रही है। शिकायत दर्ज के बाद इससे संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चंदौली। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों में तेजी आ गई है। जहां एक ओर अधिक से अधिक मतदान हो, वहीं लोग निर्भीक होकर मतदान करें। साथ ही बूथों पर भेजी जाने वाली ईवीएम के विस वार आंवटन की तैयारी सोमवार को मंडी परिसर के स्ट्रांग रुम में युद्घ स्तर पर जारी है।
जनपद में कुल चार विधानसभा क्षेत्र है। इसमें मुगलसराय(पीडीडीयू नगर), सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया सुरक्षित शामिल है। इन विस क्षेत्रों में मतदान के लिए कुुल 918 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें मुगलसराय में 183, सकलडीहा 205, सैयदराजा 210 व चकिया में 301 मतदान केंद्र है। वहीं मतदेय स्थलों की संख्या 1533 है। मुगलसराय में 606, सकलडीहा में 352, सैयदराजा में 355 व चकिया में 420 मतदेय स्थल है। केंद्रों पर भेजी जाने वाली ईवीएम मशीनों के नबंरिंग का कार्य सोमवार को जारी रहा। इसमें कर्मचारियों व अधिकारियों ने सदर तहसीलदार के देख रेख में ईवीएम की छटनी की। साथ ही विधानसभा वार मशीनों का नबंर किया गया। सदर तहसीलदार फूलचंद्र यादव ने कहा कि राजस्व विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से ईवीएम की विस क्षेत्रवार छटनी की जा रही है, ताकि मतदान के दौरान आसानी हो सके।

चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात कर्मचारियों से चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली और इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। जो भी निर्वाचन से संबंधित कार्य है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। जो भी आयोग की गाइड लाइन है उसके तहत सभी कार्य समय से पूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें