पीडीडीयू नगर। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों को जहरखुरानी और चोरी की घटनाओं से बचाने एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुक्रवार को जीआरपी पटना पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। जीआरपी पटना की टीम स्थानीय जीआरपी के साथ मिलकर यात्रियों के बीच ट्रेनों और स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाएगी। नुक्कड़ नाटक के साथ उनके बीच पंफलेट बांटा जाएगा। ताकि वह यात्रा के दौरान किसी घटना के शिकार न होने से बच सकें।
बिहार, बंगाल और झारखंड से काफी संख्या में दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए जाते है और होली पर काफी संख्या में घर लौटते हैं। इस दौरान ट्रेनों में जहरखुरानी के शिकार भी होते हैैं। सुरक्षित यात्रा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पीडीडीयू जंक्शन 12 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है। जो जहरखुरानों पर होली पर्व तक नजर रखेंगे। जवान जहरखुरानों से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक करेंगे। पंफलेट का वितरण करेंगे। साथ ही लाउडस्पीकर से भी प्रसारण करेंगे। यही नही चलती ट्रेन में भी जानकारी देंगे। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि बिहार रेलवे ने पुलिस की तीन टीमें गठित की है। जो नई दिल्ली, हावड़ा और पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात रहेंगे।