पीडीडीयू नगर/ नौगढ़। जिले के विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 85वीं जयंती मनाई। इस मौके पर कई स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
नगर के कूढ़कला गांव स्थित भीमोदय लोकहितकारिणी संस्था के सदस्यों ने कैंप कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर कांशीराम को याद किया गया। सीताराम कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने भारत के दलित व वंचित वर्ग को उनके हक के प्रति जागरूक किया। वे राजनीतिक, सामाजिक क्रांति की न बुझने वाली मशाल थे। उन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। दलितों के हो रहे उत्पीड़न का भी डटकर विरोध किया। वक्ताओं ने उनके मार्गों का अनुसरण करने की शपथ ली। इस मौके पर अनिल चौधरी, प्रेमचंद, आशीष, रघुवर प्रसाद, आरती, बरुन कर्णवाल, अनूप कर्णवाल, रामबाबू, जितेंद्र त्यागी, प्रियांशु, चंद्रा, सपना, टुन्नू, सुनील, गरीबदास प्रेमी, आरबी प्रसाद मौजूद रहे। संचालन राजेश गौतम ने किया।
वहीं नौगढ़ कस्बा स्थिति अंबेडकर पार्क में कांशीराम की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रसाद ने दीप जलाकर कांशी राम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कहा कि समाज के विकास के लिए कांशीराम ने काफी कार्य किया। बहुजन के नायक ने समाज में जागरूकता के लिए अनेकों ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रमुख रूप से इंद्रजीत भारती, तेतर भारती, रामवृक्ष भारती, लालजी, रमेश, मोतीलाल, प्रवीण कुमार, राजेंद्र, रामसकल, गिरधारी, राजेश मौजूद थे।